सागर- खाना बनाते समय 13 साल की लड़की का हुआ बुरा अंजाम


 

 

सागर जिले के मालथौन क्षेत्र स्थित एक घर में खाना बनाते समय 13 साल की लड़की आग में बुरी तरह से झुलस गयी। घटना बिसराहा गांव से सामने आयी है। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया की बांदरी थाना अंतर्गत बिसराहा गांव में युवती की माँ कहीं काम से गयी हुई थी। जबकि वो खाना बना रही थी इसी दौरान वो अचानक आग की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है की राधिका आग से करीब 80 प्रतिशत तक जल गई है। उसके परिजन तुरंत ही मालथौन के सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में डॉ विक्रांत गुप्ता ने जानकारी दी।


By - sagartvnews

26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.