गलियों में बेरीकेट्स लगाकर अवैध वसूली कर रहा था टोल संचालक कांग्रेसीयो ने मचाया बबाल


 

 


मुरैना के नेशनल हाईवे-3 पर छौंदा टोल बैरियर संचालक के खिलाफ दिमनी के कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर ने मोर्चा खोल दिया है। टोल संचालक ने हा‌इवे से नंदेपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध बेरीकेट्स लगा दिए थे और  वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। विधायक रविन्द्र सिंह तोमर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब वहां से गुजरे तो टोल संचालक के गुर्गों ने उनसे टोल टैक्स मांगा। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां हाईवे नहीं है, गली है, यहां से टोल लेने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर गुर्गे उन पर हावी होने लगे। कार्यकर्ताओं को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने बेरीकेट्स को हटा दिया और सीसी टीवी कैमरों को तोड़ दिया। यह पूरा नजारा सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। इस बात की शिकायत जब टोल संचालक ने सिविल लाइन थाना पुलिस से की और  एफआईआर दर्ज कराई तो मामला एसपी आशुतोष बागरी तक पहुंचा। एसपी ने टोल संचालक से कहा कि आप अपना बॉयलॉज अगर उसमें लिखा है कि हाईवे से निकली गलियों में आपको बेरीकेट्स लगाने का अधिकार है तो हम कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन उससे पहले नहीं। टोल संचालक अभी तक बॉयलॉज लेकर नहीं पहुंचा है।


By - sagartvnews

16-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.