सागर-डॉक्टर ने झांसा देकर 4 सालों तक किया शारीरिक शोषण || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने युवती से दुष्कर्म किया है। डॉक्टर करीब चार सालों तक रीवा निवासी युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब युवती ने शादी करने का बोला तो मना कर दिया। इस पर युवती ने रीवा कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर रीवा पुलिस ने जीरो पर कायमी कर सागर गोपालगंज थाना केस डायरी भेजी है।
रीवा निवासी 32 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी डॉ. उमेश मौर्य निवासी सागर से पीड़िता की पहचान वर्ष 2016 में हुई थी। आरोपी उमेश मौर्य व्यापम घोटाले के मामले में आरोपी था और केंद्रीय कारागार जिला रीवा में बंद था। जिसकी जमानत रीवा से होना थी। आरोपी के रिश्तेदार जमानत के लिए परिवार के सदस्य से मिले। जिसके बाद उसकी जमानत हुई। जमानत के सिलसिले में आरोपी जब भी रीवा आता तो घर पर रुकता था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने शादी करने की बात परिवार वालों को बोली थी।


By - Sagar tv news

11-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.