मकान के पिलर खोदते खोदते मजदूर के साथ ये क्या हो गया


 

सागर जिले के खुरई के भगवान दास चंदेल वार्ड स्थित बीना रोड पर मकान के पिलर खोदने के लिए गड्ढा खोद रहे एक  मजदूर की अज्ञात कारणों से मौत हो गयी । पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय शिवराज रजक निवासी सहोद्रा राय वार्ड जो मजदूरी का कार्य करता है। वह पिलर के लिए गड्ढे खोद रहा था। जिसकी गड्ढे में ही अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। मृतक के साथ काम कर रहे मजदूर नंदराम अहिरवार ने बताया कि  पिलर के लिए अलग अलग गड्ढे खोद रहे थे। उसी दौरान शिवराज को आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, देखा तो वह गड्ढे में ही पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। शिवराज को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया।उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस वैसे हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जता रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।


By - sagartvnews

03-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.