कड़ाके की ठंड का दौर जारी सुबह से छाया घना कोहरा


 

 


एमपी में लगातार कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। रविवार-सोमवार की रात  ओस गिरने से शहर की सड़कें गीली हो गई। वहीं ओस गिरने का दौर सुबह भी जारी रहा।  वहीं तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में शीतलहर के चलते  तापमान में गिरावट रही,  सुबह से  ही पूरे जिले को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है ,सुबह के 9:30 बजे तक घना कोहरे  की बजह से विजिबिलिटी 20 मीटर हो गई ,लोग शीतलहर, कोहर की बजह से घर से वाहर नही निकले  बीते दिनों से दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी।मौसम के उतार चढ़ाव से 24 घंटे में रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई हैं। मौसम विभाग ने  सोमवार  को दिन का तापमान 16.0 और रात का तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया था। लगातार घट रहे तापमान से लोगों में ठिठुरन पैदा हो गई। वहीं पिछले एक सप्ताह से बादल छाए हुए थे। सोमवार को बादल छंटते ही धूप खिल उठी। लोग ठंड से बचने के लिए धूप सेकते रहे। रात में फिर से ठंड बढ़ गई। जिससे लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड मिटाते रहे। 


By - sagartvnews

18-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.