सागर- विधायक ने पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने दिए निर्देश || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कई सारी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि मानसून से पहले काम पूरा हो। वहीँ कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा की कटरा स्मार्ट रोड पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था हो। इस बैठक में विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक आरपी अहिरवार और स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत मौजूद थे। इस दौरान नगर निगम सागर अंतर्गत 24 घंटे सातों दिन वॉटर सप्लाई परियोजना, सीवरेज परियोजना और स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिवर्सिटी रोड परियोजना, संजय ड्राइव सड़क परियोजना, स्मार्ट रोड कॉरिडोर परियोजना पर विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की गई। और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।


By - Sagar tv news

11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.