बुंदेलखंड में कोरोना की रफ़्तार हुई तेज फिर भी लापरवाही बरत रहे लोग


 

 


बुंदेलखंड के दमोह जिले में कोरोना का संक्रमण फिर से फैलता जा रहा है। वहीँ पथरिया तहसील में भी अब लगातार कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। पथरिया सामुदायिक अस्पताल के सीडीएमओ डॉक्टर ई मिंज ने पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है। उसके बावजूद भी लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग लापरवाही कर रहे है। जिसके चलते पथरिया में 28 कोरोना के मरीज मिले हैं
दरअसल लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है जो घातक साबित हो सकती है। लोग बिना परवाह किये बेख़ौफ़ घूम रहे हैं। ना मास्क लगा रहे हैं। ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। पथरिया नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।
इसको लेकर डॉ. ई मिंज ने जानकारी दी


By - sagartvnews

11-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.