सागर में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव नर्मदा यात्रा पर गए थे सभी धीरे-धीरे बढ़ रहे मामले || SAGAR TV NEWS ||


 

एक तरफ ओमिक्रोन की आहट वहीँ दूसरी तरफ सागर में भी कोरोना की संभावित लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सागर में कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सागर के बीएमसी में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। ये सभी देवरी क्षेत्र के निवासी हैं। इन मरीजों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दो दिन पहले तीन लोग पॉजिटिव आये थे जो इन्ही के साथ नर्मदा यात्रा पर गए थे। फिलहाल इनका इलाज जारी है। इसको लेकर बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश पटेल का कहना है। की पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। सभी की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। अब कोरोना के कुल 9 मरीज हो गए हैं। हालाँकि डॉ. उमेश पटेल का कहना है की घबराने की जरुरत नहीं है। सावधानी ज़रूर बरतें।


By - sagar tv news

19-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.