सागर में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर,दो मासूम बच्चे सहित पांच घायल || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खिमलासा रोड बेलई तिराहे के पास कैप्सूल ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे बीच रोड पर ट्रॉली पलट गई। और ट्रॉली में बैठे महिलाएं बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल निगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।और घायलों को पुलिस की गाड़ी से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसाहरी गांव के बंजारे बच्चे के इलाज के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से बीना से बसाहरी जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैप्सूल ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली बीच रोड पर पलट गई। और ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे 2 माह के बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही खिमलासा रोड पर ट्रॉली की वजह से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रॉली को हटवाया। जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। फिलहाल पुलिस ने कैप्सूल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है