सागर-मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज || SAGAR TV NEWS ||


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 दिसंबर के संभावित सागर दौरे को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, मंगलवार को संभागीय कमिश्नर मुकेश शुक्ला और आईजी अनिल शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ लाखा बंजारा झील पहुंचे जहां उन्होंने कॉरिडोर और तालाब के कार्यों का निरीक्षण किया संभागीय कमिश्नर के साथ प्रभारी कलेक्टर क्षेत्र सिंघल एसपी तरुण नायक स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल राजपूत के साथ कार्यों की बारीकी से जानकारी ले इसके साथ ही कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं एक दिन पहले ही उन्होंने मंत्रालय में स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा की थी। जिसमे उन्होंने खुद हर महीने स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।


By - sagar tv news

07-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.