शादी की बात सुन प्रेमी गांव से भागा, पुलिस ने पकड़कर थाने शादी || STVN INDIA ||


 

 

शादी की बात सुन प्रेमी गांव से भागा, पुलिस ने पकड़कर थाने शादी || STVN INDIA ||

मैडम प्लीज मेरी शादी करा दीजिए, लड़के वाले राजी नहीं हो रहे हैं। लड़का भी शादी के डर से कहीं चला गया है। ये शब्द थे 20 साल की प्रीति सिंह के। वह शादी करवाने की गुहार लगाने सिंगरौली जिले के सरई थाना के ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में पहुंची थी। प्रीति को अच्छे से सुनने के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और लड़के को बुलवाकर मंगलवार को थाने में ही बने मंदिर में दोनों की शादी करवाकर उन्हें विदा कर दिया। पुलिस ने यह भी हिदायत दी कि अच्छे से रहना किसी भी प्रकार से विवाद की बात सुनाई नहीं देनी चाहिए। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालक पुष्पा गिरी ने बताया कि उनके पास पिछले महीने 20 साल की प्रीति पिता रणबहादुर सिंह नाम की एक लड़की आई थी। वह अपनी शादी कराने की बात कह रही थी। उसका कहना था कि उसका 21 साल के प्रदीप पुत्र बालक सिंह निवासी पोड़ी से दो साल से प्रेम संबंध है। पिछले महीने उसने लड़के से शादी करने को कहा तो यह बात उसके घरवालों तक पहुंची।

 


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

23-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.