बंदूक की दम पर जबरन पकड़कर करा दी एक शख्स की शादी वीडियो हो रहा वायरल | Viral Video || STVN INDIA ||


 

 

बंदूक की दम पर जबरन पकड़कर करा दी एक शख्स की शादी वीडियो हो रहा वायरल | Viral Video |

अक्सर दिल मिलते हैं। या कुंडली मिलती है। तभी युवक युवती की शादी भी होती है। लेकिन शादी के इस सीजन में अजीबोगरीब मामला भी सामने आया। जहाँ एक शख्स की जबरन पकड़कर शादी करा दी। इस शादी का वीडियो खासा वायरल भी हो रहा है। मामला बिहार के बिहारशरीफ जिले के मानपुर थाना अंतर्गत परोहा गांव का है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उसका आरोप है। बंदूक के बल पर उसे अगवा कर शादी करा दी गयी। विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट भी की। बताया गया की वो 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने अपनी बहन की ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी। एक वीडियो में युवक को धमका रहे कुछ लोग भी दिख रहे हैं।वीडियो में कई और लोग भी दिखायी दे रहे हैं।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

22-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.