6 महीने तक महिलाओं के कपडे फ्री में धोने की मिली सज़ा || STVN INDIA ||
6 महीने तक महिलाओं के कपडे फ्री में धोने की मिली सज़ा || STVN INDIA ||
दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को महिलाओं के सम्मान की सीख देने वाली सजा मिली है मामला बिहार के झंझारपुर न्यायालय का है। एडीजे अविनाश कुमार प्रथम ने बेल पिटीशन सुनवाई के दौरान महिलाओं के सम्मान की सीख देने के शर्त पर एक युवक को जमानत दी है। जमानत पर रिहा होने वाला युवक अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े साफ करेगा और आयरन कर उन्हें वापस लौटाएगा। यह कार्य लगातार छह महीने तक मुफ्त में करना है। बता दे 20 साल के युवक ललन कुमार साफी जो पेशे से धोबी हैं,लौकहा थाना में 19 अप्रैल 2021 को हिरासत में लिया गया था। उस पर आरोप था कि वह गांव की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है। चार्ज शीट जमा किया जा चुका है और दोनों पक्षों के बीच समझौता पिटिशन भी दे दिया गया है। उक्त महिला अब आगे के केस को प्रोसीड नहीं करना चाहती है।