जहरीले सांप पकड़ने वाले एक युवक की सांप के डंसने से चली गयी जान


जहरीले सांप पकड़ने वाले एक युवक की सांप के डंसने से ही को मौत हो गई। 19 साल का मनीष वैष्णव अब तक करीब 200 सांप पकड़ चुका था। वह सांपों को अपना दोस्त समझता था और उनके साथ खेलता था। वह सापों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था। मंगलवार को नदी में जहरीले कोबरा को छोड़ने के दौरान उसे काट लिया। और इससे उसकी मौत हो गई। मामला राजस्थान के पाली के शेखावत नगर का हैं मनीष एक फैक्ट्री में काम करता था। मोहल्ले में एक बार सांप आाय तो उसने हिम्मत कर पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। धीरे-धीरे वह सांप को पकड़ने में एक्सपर्ट हो गया। शहर में किसी भी घर में सांप घुसता तो मनीष के पास कॉल आ जाता था। बिना कोई चार्ज लिए मनीष लोगों के घर से सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ देता था। उसके इस शौक ने काफी लोगों को राहत देने का काम किया। लेकिन दुखद की वो खुद इससे अपनी जान गवा बैठा


By - sagarv tv news

12-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.