शादी में दूल्हे ने किया भाभी से रेप,बहन बनी मददगार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
इंदौर में दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। आरोपी अनिल की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक़ आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है।