अवैध संबंधों में पत्नी के प्रेमी का मर्डर कर दिया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

रतलाम शहर में अवैध संबंधों में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने प्रेमी को घर पर समझाने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हुआ तो पति ने चाकू से हमला कर दिया था, घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे शहर के माणक चौक थाने के आदिनाथ कॉलोनी की है। आरोपी शैलेंद्र सिंह और मृतक जितेंद्र खत्री परिचित थे। इसकी वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान जितेंद्र का अफेयर शैलेंद्र की पत्नी से हो गया। यह बात शैलेंद्र को पता चल गई। उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने थे पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news

04-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.