डिप्टी कलेक्टर पर कसा शिकंजा, लाखों रुपये गबन के आरोप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

बुरहानपुर जिले में नेपानगर के चौखंडिया में बोरबन तालाब योजना में 42.11 लाख के भूमि अधिग्रहण राशि का घोटाला सामने आया है। यहां हितग्राही का फर्जी खाता खोलकर मुआवजे की राशि निकली गई। मामले की जांच के बाद एडीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी के प्रतिवेदन पर तत्कालीन SDM विशा माधवानी समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर 5 लोगों को राउंडअप किया है। वर्तमान में SDM विशा माधवानी झाबुआ जिले में तैनात हैं।मामले के व्हिसल ब्लोअर और बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. आनंद दीक्षित ने बताया 2018-2019 में बोरबन तालाब निर्माण में 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसमें आधी राशि निर्माण और आधी राशि मुआवजे पर खर्च की गई। रामेश्वर कल्लू की 15 एकड़ जमीन शामिल थी, जिसे मुआवजे की राशि मिलना थी, लेकिन अफसरों व बैंक कर्मियों ने मिलकर हितग्राही के नाम का एक फर्जी खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खंडवा की शाखा तुकईथड में खुलवाया और 42 लाख रुपए निकाल लिए थे।


By - sagar tv news

17-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.