देश का पहला ग्रीन फंगस मरीज मध्यप्रदेश से मिला,ये ब्लैक से ज्यादा खतरनाक || STVN INDIA ||


 

 

प्रदेश में ब्लैक और ह्वाइट फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस ने दस्तक दे दी है। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज करवा रहे 34 साल के विशाल श्रीधर में ग्रीन फंगस के लक्षण मिले हैं। वह माणिक बाग रोड में रहता है। विशाल को पहले कोरोना हुआ था। ठीक होने के बाद वह पोस्ट कोविड का मरीज हो गया। इलाज के दौरान उसके फेफड़ों और साइनस में एस्परगिलस फंगस मिला। विशाल को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई भेजा गया, जहां उसे हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की अपूर्वा तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति के फेफड़ों की जांच में एक ग्रीन रंग का फंगस मिला, उसके रंग के आधार पर उसे ग्रीन फंगस का नाम दे रहे हैं। यह देश में पहला मामला है।


By - Anuj Goutam

16-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.