अस्पताल में गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा नर्स स्टाफ जान बचाकर छिपी अंदर


 

 

सागर जिले के बीना के सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा मचा दिया। जिससे घबराई स्टाफ नर्स खुद को बचाने के लिए एक कमरे में जाकर छिप गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार संजय जैन, एसडीओपी उदयभान बागरी और थाना प्रभारी कमल निगवाल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतकों के परिजनों का आरोप था कि मरीजों को इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हुई है जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया तहसीलदार संजय जैन की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। प्रशासन ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका सम्मान करें क्योंकि वह अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर आप लोगों की सेवा कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से सिविल अस्पताल में सुरक्षा देने की मांग की है।--


By - sagar tv news

26-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.