मर्डर एक ऐसा CCTV फुटेज जिसे देखकर आपकी रूह काँप जाएगी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
अशोकनगर जिले के पिपरई गांव में 27 मार्च को एक युवक की कुछ हथियार बंद लोगों ने जमकर मारपीट कर दी थी। जिसमें घायल राजेन्द्र सिंह यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बेखौफ होकर हथियारबंद लोग राजेंद्र सिंह के साथ डंडे, लोहांगी और कुल्हाड़ी से मारपीट करते देखे जा रहे हैं। पिपरई के एक पेट्रोल पंप पर राजेंद्र सिंह यादव पर लगभग 7 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज घटना के 8 दिन बाद सामने आया है जिसमें दहशत का मंजर साफ देखा जा सकता है। पेट्रोल पंप पर कैमरे में देखा जा सकता है। कि युवक को कुछ लोगों द्वारा बेरहमी के साथ पीटा जा रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि उस पेट्रोल पंप कई लोग मौजूद थे। लेकिन इसके बावजूद भी किसी ने भी उसे बचाने की जहमत नहीं की। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी भी पेट्रोल पंप पर खड़े हुए तमाशा देखते रहे। यह सब सीसीटीवी फुटेज उसी पेट्रोल पंप के हैं। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इसके माध्यम से पुलिस अब उन आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता भी हासिल हुई। लेकिन अभी भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।