नक्सली हमले में सागर का जवान आबिद खान घायल, उसके 3 दोस्त हुए शहीद


 

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में सागर के परसोरिया में रहने वाले सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन में पदस्थ जवान आबिद खान भी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज बीजापुर के अस्पताल में चल रहा है। आबिद के पैर व कमर में गोलियों के छर्रे लगने से उन्हें चोटें आई हैं। आबिद के चाचा मुनीर खान ने बताया कि परिजनों को समाचारों के माध्यम से नक्सली हमले की जानकारी मिली तो तुरंत आबिद से बात करने फोन लगाया लेकिन शनिवार दोपहर के बाद से आबिद का फोन नहीं लगा।

इसके बाद रात करीब 11 बजे आबिद से बात हुई तो उसके घायल होने की जानकारी हमें मिली। इस हमले में उसके तीन खास दोस्त साथी जवान शहीद हो गए हैं। मुनीर खान ने बताया कि अपने साथी जवानों को याद करते हुए बात करते वक्त आबिद भी रोने लगा। पूरा परिवार आबिद और अन्य जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।


By - sagar tv news

05-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.