बगैर पत्ते का ये पेड़ अचानक रात में हरा-भरा कैसे हो जाता है ? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

दाना चुगते पक्षियों के झुंड को तो आपने खूब देखा होगा। लेकिन क्या ऐसा पेड़ देखा है जिस पर पत्ते न हो और रात में वह पेड़ अचानक हरा भरा दिखाई देने लगता हो, अगर नहीं तो हम दिखाते सागर के डॉक्टर हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी रोड पर लगे एक पेड़ को, जिस पर रात में सैकड़ों तोतो का बसेरा होने से वह हरा भरा दिखने लगता है। क्योंकि इसपर शाम होते ही बड़ी संख्या में समूह में तोते आते है और चहचहाते रहते है। डॉ. हरीसिंह गौर विवि में जूलॉजी विभाग की प्रो. वर्षा शर्मा ने बताया कि दुनिया भर में तोता की करीब 350 प्रजातियां पाई जाती है ये सोशल वर्ड्स होने की वजह से ग्रुप में रहते है साथ ही यह गर्म जलवायु को भी पसंद करते है। ये सर्वभोजी होते हैं। जो फल, अनाज और छोटे कीड़े-मकोड़ों को खाते हैं।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

03-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.