कलेक्टर ने बताया होली के त्यौहार पर क्या करना है क्या नहीं ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 


आगामी होली पर जो लोग भी अगर बाहर या आसपास जाने का प्लान बना रहे हों और होली मनाने का सोच रहे हो तो उनकी ये ख़ुशी फीकी पड़ सकती है क्योंकि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर सागर कलेक्ट्रेट में हुई क्राइसिस मैंनेजमेंट समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया है की होली पर कोई भी आयोजन नहीं हो सकेंगे। वहीँ होलिका दहन कार्यक्रम शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक आयोजित होंगे। इसमें 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। मुस्लिम समाज का शबे बरात कार्यक्रम भी रात दस बजे तक किया जायेगा। वहीँ कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया की होली घर में ही मनाएं। होली पर कोई भी जुलूस मेले या सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेंगे। कोरोना की जो गाइडलाइन आयी है उसका पालन किया जायेगा। जिसके तहत कई एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सिंह ने लोगों से अपील की है की कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो भी कदम उठाये जा रहे हैं लोग उनका पालन करें।


By - sagar tv news

26-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.