रामबाई के गांव में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर ? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह के फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है। एसटीएफ की टीमें कई प्रदेशो में दबिश दे चुकी है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। वही रामबाई परिहार ने मगलवार प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पति से पुलिस के सामने पेश होने की अपील की है लेकिन इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। राजस्व और पुलिस की टीम ने रामबाई और ग़ोविन्द सिंह के पैतृक गावँ हिनोता में जे सी बी चलाकर ग़ोविन्द सिंह के अवैध कब्जो को निस्तनाबूत कर दिया। जिले के पथरिया ब्लाक के हिनोता गाँव मे ये कब्जा था जिसे एसडीएम कोर्ट पथरिया के आदेश पर हटाया गया। इस कार्यवाही को ग़ोविन्द सिंह की गिरफ्तारी के लिए बनायें जा रहे दबाव के रूप में देखा जा रहा है।