मकान में अचानक से लग गयी भीषण आग अनाज जलाकर हुआ ख़ाक


 

 

बुरहानपुर जिले के खकनार नगर क्षेत्र स्थित एक मकान में भीषण आग लग गयी। जिससे मवेशियों का चारा, घर में रखा अनाज जलकर खाक हो गया। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर आमगांव में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई थी। जिसके चलते घर में रखा अनाज और मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया की जामसिंग भुरला के घर में अचानक आग लग गई जिसके चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर आग को बुझाया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया था।


By - sagar tv news

17-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.