जान हथेली पर रखकर काम करने वाली नारी शक्ति को सम्मान से नवाजा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

कोरोना की वजह से देशभर में लॉक डाउन लगाना पड़ा था। इस दौरान लोग घरों में कैद रहे लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने जान हथेली पर रखकर काम किया। इसी को लेकर सागर के चंद्रशेखर वार्ड में अन्तर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के मौके पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जो महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेघा दुबे ने किया था। इसकी मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री लता वानखेडे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता राइट काउंसिल की उपाध्यक्ष अनु शैलेन्द्र जैन, और विशिष्ट अतिथि मंत्री गोविन्द सिंह की पत्नी सविता सिह राजपूत थी। इस दौरान भजन मंडली, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया गया। इस दौरान सविता राजपूत ने शानदार भजन गुनगुनाया तो सभी भाव विभोर हो गए। तो कविता लारिया ने भी भजन की प्रस्तुति दी। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेघा दुबे ने इसको लेकर जानकारी दी। वहीँ प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े ने कहा की 50 से भी ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया गया है।


By - sagar tv news

14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.