खूंखार तेंदुए ने मचाया आतंक चार लोगों पर बोला धाबा बहुत बच गयी जान


 

 


एमपी के इंदौर स्थित रालामंडल सेंचुरी से निकला तेंदुआ बुधवार की रात के समय लिंबोदी स्थित रहवासी इलाके में घुस गया। जहाँ उसने करीब चार लोगों पर हमला बोल दिया। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इसके बाद 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेंदुए को बेहोश करके पकड़ लिया गया। हालांकि,इलाके में अब भी दहशत के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे। कर्फ्यू जैसे हालात देखे गए। बताया गया की तेंदुआ खंडवा रोड पर न्यू रानीबाग क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में देखा गया था। जब सर्चिंग हुई तो वह लिंबोदी क्षेत्र में मिला। वन विभाग की टीम जब उसके पीछे भागी, तो वह खेमराज राठौर के घर में जा घुसा। खेमराज बाथरूम में नहा रहे थे। उनकी पत्नी पदमा किचन में खाना बना रही थी। तेंदुए ने दोनों पर हमला बोल दिया। जिससे वो घायल हुए हैं। इसके बाद उसने दो और लोगों को घायल कर दिया


By - sagar tv news

12-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.