पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हथियारबंद नक्सली को ज़िंदा किया गिरफ्तार


 

 


एमपी के बालाघाट जिले में नक्सली मुठभेंड में एक और बडी सफलता पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस ने एक 14 लाख के ईनामी हथियार बंद नक्सली को जिंदा गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से पिठ्ठू बैग, खाद्य सामाग्री, नक्सली साहित्य और पर्चे भी बरामद किये है। जानकारी के मुताबिक जिले के लांजी थाना क्षेत्र के देवरबेली पुलिस चौकी अंतर्गत मलकुआ गांव के जंगल में 8 मार्च की तड़के एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेंड हुई। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस और हॉकफोर्स के जवान नक्सलीयों पर भारी पडें। जहां जवानों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए एक कुख्यात नक्सली श्यामलाल उर्फ मोतीराम सनकु जांगधुर्वे उम्र 55 साल निवासी कटेझरी मुरूमगांव तह. धनोरा गढचिरौली महाराष्ट्र को जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीँ पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली पांव दबाते भाग निकलने में सफल हो गये। मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने जानकारी दी


By - sagar tv news

09-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.