कोटपा कानून आने से बीड़ी बनाने वाली महिलाओं के घर का चूल्हा नहीं जलेगा !


 

 

भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे कोटपा कानून के विरोध में सागर जिले के बण्डा और ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल और स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है की सब महिलाएं जिस गांव और इलाके में रहते है। वहां पर बीड़ी बनाना और तेंदू पत्ता जोड़कर इकट्ठा करना मुख्य काम है। वो शुरू से ही केवल बीडी बनाते आ रही हैं। और इसके अलावा कुछ काम नहीं करना जानते हैं। इस काम को घर में ही रहकर कर लेते हैं। जिसके साथ-साथ अपने परिवार को भी समय दे पाते हैं। लेकिन पता चला है कि इस काम पर बुरा असर पड़ने वाला है। क्योंकि सरकार ऐसा कानून ला रही है जिससे बीड़ी और तेंदू पत्ता का काम पूरी तरह मिट जायेगा। महिलाओं का कहना है की वो बीड़ी बनाने का काम करती आ रही है। और इस काम से ही घर कर चुल्हा जलता आ रहा है। सरकार ने समय समय पर हम महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाओं का लाभ दिया है इसलिए सरकार से निवेदन है की ऐसा कानून ना लाएं जिससे गरीबों को भूखा रहने की नौबत आ जाए। वहीँ विधायक तरवर लोधी ने भी जानकारी दी।-


By - sagar tv news

27-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.