CM के आने से पहले भाजपा वार्ड अध्यक्ष की जली Body मिलने से फैली सनसनी || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS|


 

 

बुंदेलखंड के दमोह में भाजपा के वार्ड अध्यक्ष दलित नेता की जली हुई लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। कल दमोह में सीएम का दौरा है और एक दिन पहले इस तरह से लाश मिलने के बाद चारों तरफ दहशत मची हुई है। जानकारी के मुताबिक शहर के बजरिया वार्ड के भाजपा अध्यक्ष राजू अहीरवाल सुबह से अपने घर से लापता थे और फिर दोपहर बाद शहर से दूर कोपरा पुल के पास उनकी जली हुई लाश मिली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। जबकि पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में पहली नज़र में इसे सुसाइड का मामला बताया है। पुलिस के मुताबिक मृतक राजू और उनकी पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ था जिसके बाद वो मायके चली गई और इसी बात का तनाव सुसाइड की वजह हो सकती है। लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच में जुटी है। बहरहाल इस वारदात के बाद इलाके के लोग दहशत में है। क्योंकि जिस तरह बीच सड़क पर जली हुई लाश मिली है वो हैरान कर देने वाली बात जरूर है।मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने जानकारी दी।


By - Shantanu Bharat

26-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.