वन विभाग द्वारा काम करा लेने के बाद मजदूरी के लिए भटक रहे हैं ये मजदूर


 

 


एंकर-वन विभाग ने पहले तो पोहरी तहसील के अनेक ग्रामों में मजदूरों से गड्ढे खुदवा लिए,लेकिन अब मजदूर मजदूरी के लिए दर दर भटक रहे हैं।आज ऐसे ही 35 मजदूर बोरिया बिस्तर व बच्चों समेत कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर के सामने गुहार लगाने पहुंच गए।ये सभी मजदूर प्रदेश के उमरिया जिले के हैं,जो शिवपुरी से करीब 700 किमी दूर है।इनका 8 लाख रुपया मजदूरी का बकाया है।मजदूरों का कहना है कि हम उमारिया जिले के हैं।यहाँ गड्ढे खोदने के लिए लाए गए थे।हमें 1 लाख 59 हज़ार रुपये तो मिल गए हैं,लेकिन करीब 8 लाख की मजदूरी का भुगतान बांकी है।दूसरी तरफ वन विभाग के एसडीओ का कहना है कि राशि दी जानी है, लेकिन बजट नहीं है।आजकल ई पेमेंट का जमाना है।लिहाजा ई पेमेंट कर दिया जाएगा।


By - sagar tv news

24-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.