गैस सिलेंडर को पहनाई माला और रोटियां बनाकर कॉग्रेस का विरोध || SAGAR TV NEWS || STVN INDIA ||


 

 

पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी को लेकर सागर जिले के शाहगढ़ में भी महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस से एक रैली निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुरानी गल्ला मंडी पहुंची। वहां पर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर और एक चूल्हा बनाकर उसमें लकड़ी जलाकर, रोटी बनाते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भजन भी गाया। इसको लेकर महिला कांग्रेस सेवादल दीप्ति पांडे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news

22-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.