लोगों की समस्याएं सुलझाने 50 फुट ऊंचे झूले पर चढ़े शिवराज के मंत्री || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

ये हैं एमपी सरकार में राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र यादव जो झूला शौक के लिए नहीं झूल रहे हैं। बल्कि ये तो लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए 50 फ़ीट ऊंचे झूले में बैठे हैं। तस्वीरें अशोकनगर जिले के मुंगावली से सामने आयी हैं। दरअसल मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह के गृह निवास सूरेल से चार किलोमीटर दूर आमखो सिद्ध स्थान के घने जंगलों में 21 कुंडीय हवन यज्ञ के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। वो मुख्य यजमान हैं इसलिए नौ दिनों तक कथा स्थल छोड़कर नहीं जा सकते। लेकिन जनता अपनी समस्या लेकर कथा स्थल पर ही पहुँच रही है। इस दौरान समस्या ये है। की वहां पर मोबाइल पर किसी भी तरह के नेटवर्क नहीं आते जिससे आमजन की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा था। जबकि लोग अपनी समस्याओं को लेकर हर दिन कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लोगों की समस्या हल नहीं हो पा रही थी। जिससे काफी ज्यादा आवेदन इकट्ठे हो गए थे। जिन्हे सुलझाने मंत्री बृजेन्द्र सिंह पास ही लगे मेले में पहुंचे और झूले में बैठकर समस्याओं को सुलझाया। बताया गया की वो हवन के बाद 12 से 2 बजे तक अपने पी.ए. के साथ कथा स्थल पर लगे 50 फीट ऊंचे झूले पर लोगों द्वारा दिये गये आवेदनों के निराकरण के लिए झूले पर बैठ जाते है। झूले के ऊपर पहुंचने पर मोबाइल में जैसे ही सिग्नल आते हैं तो वो सम्बंधित अधिकारी से बात कर निराकरण करते हैं


By - sagar tv news

21-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.