महिलाएं करेंगी खुद का रोजगार मंत्री गोविन्द सिंह ने बांटी ऋण राशि || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित मध्यप्रदेश डे आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओ को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 4 लाख रुपए ऋण वितरित किया। उनके साथ में उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता राजपूत भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है। कि हमारे क्षेत्र की महिलाएं घूंघट ऊपर कर आगे आ रही हैं। और खुद का रोजगार स्थापित कर रही है। साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। तो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं। कि भारत आत्मनिर्भर बने और कार्यक्रम में 1 करोड़ 4 लाख राशि स्व सहायता की महिलाओं के खाते में भेज दी गई है। बहुत खुशी हो रही है। कि क्षेत्र की महिलाएं खुद आगे आकर अपने पाँव पर ना केवल खड़ी हो रही हैं। बल्कि अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए काम कर रही हैं।


By - sagar tv news

19-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.