जेल में कैदी की हिमाकत महिला जेलर को दिया धक्का मामला दर्ज || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

अक्सर पुलिस पर आरोपी या बंदियों के साथ मारपीट या अन्य तरह के आरोप लगते हैं। लेकिन सागर जिले के खुरई उपजेल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहाँ एक विचाराधीन कैदी ने महिला जेलर पर हमला कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी। उन्होंने शहरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना सोमवार की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब खुरई उपजेल की जेलर श्वेता मीना साप्ताहिक परेड में कैदियों की बैरिकों में जाकर उनसे समस्यायें और अन्य जानकारियां ले रही थी। तभी एक कैदी राकेश सिंह यादव ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे गिर गई और चोटें आई हैं। कैदी राकेश यादव एक कुख्यात अपराधी है। इस पर हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे संगीन मामले बीना और ललितपुर में दर्ज हैं। मामले की जानकारी जेलर ने खुरई एसडीएम और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने खुरई थाने में मामला दर्ज कराया। जेलर की शिकायत पर खुरई शहरी थाना पुलिस ने आरोपी कैदी पर सरकारी काम में वाधा और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।


By - Manoj Badhwani (Khurai,Sagar MP)

02-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.