आजीविका मिशन के तहत प्लांट में होगा दूध संग्रहण तैयार होंगे उत्पाद- मंत्री भार्गव


 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा की आजीविका समूह के दो भवन तैयार किये गए हैं। जिनकी लागत करीब 60 लाख रुपये हैं। जल्द ही प्लांट लगेगा। जल्द यहाँ दूध का संग्रहण होगा और यहीं पर दही छाछ मक्खन और श्रीखंड बनेगा। जो काम महिला समूह के द्वारा किया जायेगा। दरअसल गढ़ाकोटा में स्टेट बैंक द्वारा ऋण वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री गोपाल भार्गव हितग्राहियों को प्रधानमंत्री पथ विक्रेता,मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना और स्व सहायता समूह महिलाओं को ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना राज्य और केंद्र सरकार का लक्ष्य है। समाज के सभी वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा महिलाएं आत्मनिर्भर हो इसके लिए शासन स्व सहायता समूहों के लिए हर संभव मदद करने को तैयार हैं। जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बता दें की योजनाओं की राशि के 10 स्व सहायता समूह को 50 लाख रुपए के चेक और दस- दस हजार रूपए 450 हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए गए।
कार्यक्रम में गढ़ाकोटा शाखा प्रबंधक मयंक गोल्हानी ने मंत्री भार्गव का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।


By - sagar tv news

29-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.