पत्नी ने लगाया था दहेज़ प्रताड़ना का केस तो परेशान पति ज़िंदगी की ख़त्म


 

 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगा ली उसे तुरत सामुदायिक अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में युवक दिनेश प्रजापति ने फाँसी लगा ली थी। फिलहाल इस बात का पता भी नहीं चल पाया है की उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीँ मृतक के भाई ने महेंद्र प्रजापति ने बताया की 2017 उसके छोटे भाई की शादी हुई थी लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने दहेज़ प्रताड़ना का केस कर दिया था। जिससे वो मानसिक परेशान रहता था। और शराब भी पीने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर थाने के एएसआई आरएन मिश्रा का कहना है। की कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।-


By - sagar tv news

09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.