महिला ने पत्नी बनने से किया था इंकार तो आरोपी ने ले ली थी जान


 

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र के आगासौद गांव में हुई महिला की हत्या के 4 दिन बाद आरोपी को पुलिस ने मुंगावली से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आगासौद में 1 जनवरी की रात करीब 10 बजे महिला 65 साल की रतनबाई पर आरोपी लखन कुशवाहा ने पत्नी बनाने का दबाव बनाया था। जिस पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने महिला पर ईट से कई वार किए थे जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। और इलाज के दौरान सिविल अस्पताल बीना में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू की थी। घटना के 4 दिन बाद आरोपी लखन कुशवाहा को पुलिस ने अशोकनगर जिले के मुंगावली से गिरफ्तार कर बीना न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।


By - sagar tv news

07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.