बाघ ही नहीं अब तेंदुआ स्टेट भी बना मध्यप्रदेश


 

 

प्रदेश के लिए नए वर्ष के पहले ही एक बड़ी खुशखबरी मिली है,,,,अब मध्य प्रदेश सिर्फ टाइगर स्टेट ही नहीं बल्कि लेपर्ड स्टेट ऑफ इंडिया भी बन गया है। जंगल के राजा बाघ के साथ-साथ जंगल के राजकुमार कहे जाने वाले तेंदुओं की संख्या भी पूरे देश में सबसे अधिक मध्य प्रदेश में पाई गई है। 


पन्ना टाइगर रिजर्व भी में देश दुनिया मे बाघो के लिये जान जाता रहा है जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में तेंदुओं की अधिकारिक संख्या मध्य प्रदेश में 3421 तेंदुओं का अनुमान लगाया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। इस तरह से मध्यप्रदेश बाघ स्टेट के साथ-साथ लेपर्ड स्टेट होने का भी गौरव हासिल कर लिया है। जिसके बाद अब पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को बाघो के बाद लेपर्ड की संख्या के मामले में भी प्रदेश में ऊंचे नम्बरो पर आने की उम्मीद है। फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा का कहना है कि पन्ना टाइगर रिजर्व होने के नाते यहां पर लेपर्ड की संख्या भी अच्छी है। हालांकि अभी तक पार्क बार लेपर्ड की संख्या के आंकड़े जारी नहीं हुए हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि पन्ना में भी तेंदुए की संख्या अच्छी है। जिस वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व प्रदेश में लेपर्ड की संख्या के मामलों में भी ऊंचे नंबरों पर आएगा।

By - sagar tv news

24-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.