किसानों के खाते में डाली गयी खरीफ़ फसल 2020 की क्षति राहत राशि


 

 

शुक्रवार को प्रदेश भर में खरीफ़ फसल 2020 की क्षति राहत राशि वितरण के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सागर जिले के राहतगढ़ जनपद सभागार में किसान सम्मेलन में राहतगढ क्षेत्र के 20 गांव के एक हजार आठ सौ 18 किसानों के खाते में करीब 69 लाख रुपए की राशि डाली गई। जो पहली किस्त के 33% स्वीकृत हुई है बाकी 3 किश्तें भी जल्द डाली जाएँगी। जो किसान रह गए हैं उनकी प्रक्रिया भी जारी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया और किसानों को किसान बिल के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी पहले भी लागू थी और आगे भी लागू रहेगी। किसान किसी के बहकावे में ना आएं और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ किसानों को बरगलाना है।
वहीँ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन के द्वारा किसानों को जानकारी दी। और नई किसान नीति के बारे में किसानों को समझाया गया। उन्होंने कहा की भाजपा किसान हितैषी सरकार है। जो भी फैसला लेती है। किसानों के हित में होता है।--


By - sagar tv news

19-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.