कम्पाउंडर से प्रताड़ित महिला कर्मचारी ने कह दी ये बड़ी बात


 

 

पति इस दुनिया में नहीं है। बच्चे को डायलिसिस की बीमारी है। और ऊपर से अस्पताल का कम्पाउंडर जो लगातार टॉर्चर कर रहा है। मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है। जहाँ आयुष अस्पताल की महिला कार्यकर्ता ने परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की गुहार लगायी है। उनका आरोप है की अस्पताल का कंपाउंडर राकेश डागोर आऐ दिन उसे प्रताड़ित करता है। इसकी शिकायत महिला अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इससे दुखी महिला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इच्छा मृत्यु की मांग की। महिला के मुताबिक कम्पाउंडर उस पर चरित्रहीन के भी आरोप लगता हैं। और उसे काम नहीं करने देता है। जिससे परेशान महिला कलेक्ट्रेट पहुंची और आवेदन दिया। इस पूरे मामले में जिला आयुष अधिकारी आर के पचौरी का कहना हैं। कि इस महिला का आवेदन मिला हैं। जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।-


By - sagar tv news

18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.