कंप्यूटर बाबा ने कमलनाथ सरकार से की हेलीकाप्टर की माँग


 

1254

 

भोपाल (मप्र)। नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा ने मंगलवार को मंत्रालय में नर्मदा, क्षिप्रा एवं मंदाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इसके साथ ही सरकार से हेलिकॉप्टर की मांग भी की है, ताकि नर्मदा तटों पर अतिक्रमण और अवैध खनन का जायजा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय नर्मदा नदी क्षेत्र में अवैध खनन हुआ था। इसकी जांच कराई जाएगी।

 

उन्होंने अवैध खनन रोकने टोल फ्री नंबर 1800120106106 जारी करने की घोषणा की, जो 11 जून से शुरू होगा। इस पर अवैध उत्खनन की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश के जनसंपर्क एवं अध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि नर्मदा के संरक्षण के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए न्यास काम करेगा।

 


By - SAGAR TV NEWS

05-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.