कर्ज में डूबे परिवार ने पिया जहर,3 की मौत दो गंभीर


 

1254

 

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया गया कि कर्ज में डूबे परिवार ने कोलड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। इस हृदय विदारक घटना में परिवार के मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना गढ़ थाने के घूमा कटरा की है।एक-एक कर होने लगी मौत मिली जानकारी के मुताबिक अशोक प्रजापति के परिवार ने शुक्रवार की रात घर में कोलड्रिंक लेकर गया था जिसमें उसने जहर मिला दिया था। वह कोलड्रिंक उसने अपनी पत्नी सुनीता प्रजापति, पुत्र अनिल व सुनील के साथ पुत्री सुनीता प्रजापति को पिलाने के बाद खुद सेवन कर लिया। जहर पीते ही कुछ देर बाद एक-एक करके उनकी हालत बिगडऩे लगी। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी होती तब तक अशोक प्रजापति की मौत हो गई।पत्नी और बेटे की अस्पताल में मौत चार लोगों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो पत्नी सुनीता प्रजापति ने गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर दमतोड़ दिया जबकि एक पुत्र अनिल प्रजापति की संजय गांधी अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई। एक पुत्र और पुत्री अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी शिवेन्द्र सिंह, सिविल लाइन टीआई शशिकांत चौरसिया अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की हालत के संबंध में जानकारी ली


By - sagar tv news

25-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.