धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खुरई नगर में सिख समुदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गयी। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर यह जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह दिन गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है। और साथ में लंगर भी बांटा जाता है। गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। गुरु नानक देव जी की जयंती पर समाज के लोगों ने गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। स्थानीय गुरुद्वारे में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें शबद कीर्तन और गुरु नानक देव जी के उपदेशों के अलावा गुरु वाणी का संगत ने श्रवण किया। गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। साथ ही अरदास और गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भाजपा नेता लखनसिंह और तहसीलदार इसरार अहमद खान को सरोपा पहनाया और कृपाण भेंट की गई। इसको लेकर सिख समाज के अध्यक्ष बॉबी चावला ने जानकारी दी।


By - sagar tv news

01-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.