खुदाई में मिले मुगलकालीन सिक्के लोगों में सिक्के लूटने की मची होड़


 

 

एमपी के नरसिंहपुर जिले के झाझनखेड़ा गांव उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को सूचना मिली की खुदाई के दौरान खजाना मिला है। बस फिर क्या था लोगों का हुजूम मौके पर पहुँच गया। दरअसल यहाँ पर गौशाला की खुदाई की जा रही है इसी दौरान मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। जिन पर अरबी भाषा लिखी हुई है। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को लगी तो खबर आग की तरह फ़ैल गयी। जिससे लोगों में सिक्के ढूंढने की होड़ मच गयी। जिसको जो मिला वो उठाकर ले गया। वहीँ प्रशासन को खबर लगते ही एसडीएम सहित राजस्व अधिकारी झाझनखेड़ा पहुंचे। जहाँ कुछ सिक्के अपने कब्जे में लिए इसके अलावा गांव में सिक्का जमा करने की मुनादी कराई गई है। फिलहाल प्रशासन सिक्कों को इकठ्ठा कर पुरातत्व विभाग से जाँच कराने की तैयारी में है। की सिक्के किस काल के हैं। और यहाँ कैसे आये। हालांकि 50 मीटर क्षेत्र को परीक्षण के लिए तार फेंसिंग और बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गए हैं।जानकारी के मुताबिक झाँझन खेड़ा गाँव मे सरकारी गौशाला का निर्माण हो रहा है। जिसके लिये खुदाई और निर्माण का काम चल रहा है। उसी को लेकर पास ही में जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई की जा रही थी। और ट्रेक्टर ट्राली से लाकर गौशाला में लाया जा रहा था। उसी दौरान एक मजदूर की मिट्टी पर नजर गई तो उसे सिक्के नजर आये। तो गाँव के लोग खजाने की तलाश मे निकल पड़े। पहले गौशाला में पड़ी मिट्टी को खोदा उसे पानी से धोकर सिक्के खोजे फिर जहाँ जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। वहीँ लोग खजाने की तलाश में जुट गये। शुरुआत में ये सिक्के मुगलकालीन बताये जा रहे हैं हालाँकि जानकार लोग ही इसके बारे में सही जानकारी दे सकते हैं। इसकी जाँच की जा रही है।


By - sagar tv news

20-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.