एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें शुरू, राज्यपाल से मिले शिवराज


 

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल 8 नवंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं।  इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया जा रहा है।
राजयपाल के शिवराज सिंह से मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। उपचुनाव लड़ने उतरे शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब उन्हें दोबारा से मंत्री बनाया जाएगा। साथ ही जो मंत्री हार गए हैं, उनके स्थान पर नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
उपचुनाव में भाजपा की यह बड़ी जीत है। हालांकि शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थकों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इनमें से तीन मंत्री चुनाव हार गए। इनमें इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोदिया चुनाव हार गए। यह तीनों ही सिंधिया समर्थक मंत्री थे।


By - sagar tv news

12-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.