मजदूरी बढ़ाने को लेकर हम्मालों की हड़ताल से परेशान हुए किसान


 

 

सागर जिले के  खुरई में पिछले तीन दिनों से नवीन कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल को लेकर किसानों के अनाज की तुलाई बंद थी। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हम्मालों की हड़ताल के कारण तुलाई न होने से किसानों का अनाज नहीं बिकने से उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा था। जिससे उन्हें आने वाली फसलों की बुआई में परेशानी हो रही है। हम्मालों ने बताया कि आज के समय में परिवार चलाने के लिये खर्च बढ़ रहे है। मंहगाई को देखते हुये प्रति दो वर्ष में 25 प्रतिषत मजदूरी बढ़ाये जाने को लेकर हड़ताल की है। लेकिन व्यापारी प्रति दो वर्ष में 16 प्रतिषत बढ़ा रहे थे।*बाईट 1ःजबकि व्यापारियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी इसी तरह की मांगों के चलते अधिकारियों ने हम्मालों व व्यापारियों में बैठक के बाद निर्णय लिया था।  किसानों के अनाज तुलाई न होने से किसान नाराज हो रहे थे। इससे पहले किसान भी हड़ताल या अन्य आंदोलन पर चले जाये इससे पहले एसडीएम मनोज चैरसिया ने हम्माल व व्यापारियों की बीच सुलह कराने के लिये एक बैठक का आयोजन किया। हम्मालों को समझाईश देते हुए   हड़ताल समाप्त करवाई 


By - sagar tv news

05-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.