महिला और उसके बच्चे के साथ आखिर इतना बुरा सलूक क्यों किया गया


 

 

जमीनी विवाद के चलते एक महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया। और बन्दूक से भी फयर किया गया घटना सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के बरगुआ गाँव के पास से सामने आयी। बताया गया की महिला के हाथ में गंभीर घाव हुआ है। जिसे डायल 100 से सामुदायिक अस्पताल लाया गया था जिसके बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। जानकारी के मुताबिक उप थाना बराज अंतर्गत बरगुआ गाँव के पास नरवा मौजा में दो परिवारों में जमीन विवाद चल रहा था। उसी विवादित जमीन पर सुमित्रा यादव, अपने लड़के लीलाधर के साथ चारा काटने गई थी। तभी रामदास पटेल , कमला पटेल, कृपा पटेल और दो अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे और बच्चे के सिर में चोट लगी है। वही जब महिला बचकर भागी तो उस पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे महिला घायल हो गयी। मामले में पुलिस ने मारपीट सहित 307 का मामला दर्ज कर लिया है।--


By - sagar tv news

18-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.