अस्पताल में थी खून की कमी, मरीज को ब्लड देने पहुंचीं कलेक्टर


 

4521


राजगढ़- जिला कलेक्टर निधी निवेदिता को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में कोई महिला बीमार है जिसे ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। ब्लड ग्रुप समान होने के चलते कलेक्टर खुद अस्पताल पहुंच गई और महिला को ब्लड दिया।

इसी दौरान खजुरिया गांव की कविता दांगी (30) को अस्पताल लाया गया। उसका हीमोग्लोबिन काफी कम था। उसे B पॉजिटिव खून की सख्त जरूरत थी। कहा जा रहा कि बल्ड बैंक में भी उस ग्रुप का केवल एक ही युनिट ब्लड था। इस पर कविता के पिता ने सोशल मीडिया पर लोगों से रक्तदान करने की अपील की थी। निधी का ब्लड ग्रुप भी वहीं था जिसकी महिला को आवश्यकता थी।
उल्लेखनीय है कि 12 तारिख को ही राजगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। ऐसे में मतदान के अगले ही दिन रक्तदान कर कलेक्टर ने आमजनों से भी रक्तदान करने की अपील की है।


By - sagar tv news

14-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.