भाजपा उम्मीदवार के पुत्र थे बिना मास्क तो महिला ट्रैफिक कर्मी ने काट दिया चालान


 

 

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जसवंत जाटव अपना नामांकन पत्र दाखिल करने शिवपुरी आए थे। उनके साथ अलग कार में कार्यकर्ताओं के साथ बेटा पुष्पेंद्र सिंह भी था। जो मास्क नहीं लगाए हुए था। मुख्य चौराहे से जब पुष्पेंद्र की गाड़ी गुजरी तो महिला ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोक ली। और 100 रुपये का चालान काट दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। और हो हल्ला किया। लेकिन पुष्पेंद्र ने चालान कटाया और आगे बढ़ गए। वहीँ इस पूरे मामले पर पुष्पेंद्र से बात की तो उनका कहना था। कि वो बिना मास्क के कार के बाहर आ गया था। साथ में एक साथी भी था दोनों का चालान कटवा लिया हैं। आगे कहा की कार्यकर्ताओं द्वारा कोई हो हल्ला नहीं किया।


By - sagar tv news

16-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.